आरिफ हिंदुस्तानी पिरान कलियर

उत्तराखंड – पिरान कलियर- हज हाउस के सभागार परिसर में पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन की ओर से नशे के खिलाफ एक जागरूकता अभियान के तहत एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल Dr सुधीर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, और सीनियर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती( लेडी सिंघम), ड्रग्स इंस्पेक्टर मेधा, ड्रग्स इंस्पेक्टर हरीश कुमार और कलियर थाना प्रभारी रविंन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।


इसके अलावा रुड़की मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप शर्मा एवं महासचिव अवनीत शर्मा एवं लक्सर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शहजाद अली के द्वारा सभी अतिथियों को बुके देकर उनका स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि मेडिकल व्यवसाय पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि मेडिकल का काम केवल व्यापार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है
सीनियर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील करते हुए कहा कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की दवाओं की बिक्री न की जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रतिबंध दवाइयां और अबॉर्शन किट बिक्री करता है तो उसे शेड्यूल h1 रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य होता है और और बिल पर ही सभी दवाइयो बिक्री की जाए कहा है कि नशा न केवल व्यक्ति को बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है और समाज में गंभीर बुराई फैलाता है।

उन्होंने उत्तराखंड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने में सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा है कि सभी मेडिकल स्टोर स्वामी अपने-अपने प्रतिष्ठान पर कोई भी मेडिकल ओनर और फार्मासिस्ट को ही अपनी अपनी दुकानों पर बैठे किसी तीसरे अन्य व्यक्ति को मेडिकल स्टोर की दुकानों पर ना बैठाए और दवाइयां की बिक्री ना करें ऐसे मडिकल स्टोर स्वामियों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

ड्रग्स इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को शेड्यूल H1 रजिस्टर को नियमित रूप से मेंटेन करने और शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही दवाओं की बिक्री करने के निर्देश दिए, जिससे दवा बिक्री में पूरी पारदर्शिता बनी रहे। इस अवसर पर डॉ. सुधीर कुमार एवं वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती द्वारा पिरान कलियर के मेडिकल स्टोर संचालकों को शेड्यूल H1 रजिस्टरों का वितरण भी किया गया।
कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई मेडिकल स्टोर संचालक नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क बोर्ड सीईओ मोहम्मद आरिफ ने कहा नशा समाज की बहुत बड़ी बीमारी है इसे जड़ से खत्म होना चाहिए तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा कार्यक्रम में ड्रग्स इंस्पेक्टर मेधा ने भी मेडिकल स्टोर संचालकों से नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।
मीटिंग में पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर शहजाद अली ने मीटिंग में आए सभी पदाधिकारी को आश्वासन दिया है कि जो भी ड्रग्स विभाग की गाइडलाइन है उसी के अनुसार सभी मडिकल संचालक पालन करेंगे और उन्होंने कहा है उत्तराखंड सरकार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन अभियान को साकार करने के लिए वह और सभी मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिबद्ध है और पूरा-पूरा सहयोग करेंगे ताकि नशीली दवाइयां का प्रचलन रोका जा सके संगोष्ठी के दौरान रुड़की एवं लक्सर से आए मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी अपने विचार साझा किए। गोष्ठी में आए सभी अधिकारियों ने मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष शहजाद अली की नशा मुक्ति के लिए उठाए गए कदम की सराहना की, और सभी को नसीहत दी की ऐसी कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए
कार्यक्रम समापन से पहले अभिषेक शर्मा द्वारा बताया गया कि जो मेडिकल स्टोर सेवेस्ट मटेरियल निकलता है उसका भी निस्तारण तरीके से करना चाहिए समय-समय पर हमारे वेस्ट मटेरियल सामान लेने की गाड़ी आती हैं आपको उनसे संपर्क करके अपना बेस्ट मटेरियल गाड़ियों में डंप करना चाहिए जिस किसी को नुकसान ना हो इस मौके पर अभिषेक शर्मा और उनकी पूरी टीम उपस्थित रही, इसके बाद सभी अधिकारियों ने दरगाह साबिर पाक में जाकर माथा टेका और चादर चढ़ाई और अमन और चैन की दुआएं मांगी

इस मौके पर पिरान कलियर क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने का संकल्प लिया।
