*प्रेस नोट*
—————-
*कोतवाली पिरान कलियर*
जनपद हरिद्वार दिनांक 28.10.26
💥💥💥💥💥💥💥
*आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
💥💥💥💥💥💥💥
*5000/- रुपये ईनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार*
💥💥💥💥💥💥💥
*नाबालिग के साथ दुष्कर्म का फरार ईनामी आरोपी बरेली से गिरफ्तार *
* करीब डेढ़ माह से पुलिस टीम को थी आरोपी की तलाश*
*इलेक्ट्रॉनिक सबूत के जरिए पुलिस पहुंची आरोपी तक*
*विवाह करने के उद्देश्य से किया नाबालिग का व्यपहरण*
दिनांक घटना 07.07.26, मु0अ0सं0 202/26 धारा 137(2), भारतीय न्याय संहिता, 64(2)(M), BNS व 3(क)/45(L)/6 पोक्सो एक्ट
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनाक 02.09.26 को वादी मुकदमा शाहिद पुत्र अनीस निवासी रहमतपुर कलियर द्वारा अपनी नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण करने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गयी जिस पर थाना कलियर पर मु0अ0सं0 202/26 धारा 137(2), भारतीय न्याय संहिता, 64(2)(M), BNS व 3(क)/45(L)/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया ।
पुलिस कार्यवाही
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये घटना के अनावरण हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार* द्वारा पुलिस अधीक्षक देहात के पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बहादराबाद के निर्देशन में व प्रभारी कोत0 पिरान कलियर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। अपह्ता की सकुशल बरामदगी व नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया, पुलिस टीम द्वारा दिनांक 12.09.26 को बरेली से मुकदमें से सम्बन्धिंत अपह्ता को सकुशल बरामद किया गया । किन्तु मुकदमें का आरोपी लगातार फरार रहा । आरीपी के मोबाईल की लोकेशन, मैनुअल पुलिसिंग की मदद से प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा अपने सर्वोत्तम प्रयास से दिनांक 27.10.26 को ग्राम सालेनगर थाना किला जिला बरेली उ0प्र0 से आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि नाबालिग को विवाह करने के बहाने बहलाफुसलाकर अपने साथ ले गया था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्व भारतीय न्याय संहिता, व पोक्सो एक्ट की अन्य धाराओं की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
—————————–
आकाश बाजपेयी पुत्र स्व0 श्याम बाजपेयी निवासी पुराना शहर बुखारपुरा थाना बारादरी जनपद बरेली उ0प्र0
*पुलिस टीम*
1.श्री कमल मोहन भण्डारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कलियर
2.उ0नि0 ममता मखलौगा कोतवाली गंगनहर रुड़की
3.अ0उ0नि0 रामअवतार कोतवाली कलियर
4. हे0कानि0 336 सोनू कुमार कोतवाली कलियर
5. कानि0 500 विक्रम चौहान कोतवाली कलियर
6. कानि0 महिपाल सिंह ( CIU टीम रुड़की)
4.म0कानि0 1244 मौसम कोतवाली कलियर
