आरिफ हिंदुस्तानी
उत्तराखंड हरिद्वार- धनौरी – नेशनल इंटर कॉलेज धनौरी में जिला विधिक प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वाधान में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसीजेएम रुड़की कपिल त्यागी जी द्वारा किया गया।z
कार्यक्रम की शुरुआत एसीजेएम कपिल त्यागी सी क्लियर रमेश चंद सैनी प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र कुमार अधिकार मित्र जिला विधिक प्राधिकरण हरिद्वार आशीष शर्मा एवं शिवानी कर्णवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार के प्रतिनिधि सीआरपी सोनम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया
सुरक्षित बचपन अभियान’ जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत एक जाम रुड़की कपिल त्यागी जी द्वारा अपने संबोधन में छात्राओं को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया उनके द्वारा बतलाया गया की सभी छात्राओं को बाल अधिकारों की विधिक जानकारी होना आवश्यक है जानकारी के भाव में हम अपने अधिकारों का प्रयोग नहीं कर पाते हमें जानना चाहिए कि क्या हमारे लिए सही है क्या गलत है क्या सुरक्षित है अथवा क्या सुरक्षित है अगर हमारे अधिकारों का कहीं हनन हो रहा है अथवा हमारा शोषण हो रहा है तो हमें कानून एवं न्याय का सहारा लेना चाहिए संविधान द्वारा हमें न्याय का अधिकार दिया गया है जिसका प्रयोग हम अपनी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रयोग के लिए कर सकते हैं उन्होंने बतलाया की विधि प्राधिकरण द्वारा अनेक अभियान चलाकर सभी को समय-समय पर जागरूक किया जाता है न्याय सभी के लिए है सभी इसका प्रयोग कर सकते हैं उन्होंने बताया कि बाल अधिकार क्या है उनके द्वारा पोक्सो एक्ट की भी जानकारी छात्राओं को दी गई।
सुरक्षित बचपन अभियान’ जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विधिक प्राधिकरण हरिद्वार के अधिकार मित्र शिवानी करनावल एवं आशीष शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरुक करते हुए गुड टच, बेड टच एवं पोक्सो एक्ट, बाल अधिकार के अंतर्गत विधिक एवं कानूनी जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि हमें अपने अधिकारों को जानना चाहिए एवं आवश्यकता पड़ने पर उसका सदुपयोग करना चाहिए।
एस.एस.आई. कलियर रमेश चंद सैनी जी द्वारा छात्राओं को जागरुक करते हुए बतलाया गया कि सुरक्षित बचपन अभियान की शुरुआत कैलाश सत्यार्थी द्वारा बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु की गई थी। उन्होंने बताया कि आजकल साइबर क्राइम बहुत अधिक हो रहा है प्रत्येक व्यक्ति एवं बच्चों द्वारा मोबाइल का प्रयोग किया जाता है जिसके माध्यम से हम ऑनलाइन खरीदारी एवं धनराशि स्थानांतरण कार्य करते हैं जिसमें साइबर ठगों द्वारा विभिन्न नीतियों अपना कर साइबर क्राइम किया जा रहा है जिसके प्रति सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है ।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुनीत कुमार पांडे द्वारा किया गया । कार्यक्रम में तृप्ति सैनी, प्रीती पाटील, प्राची चौहान, शाहिदा बानो, अमित कुमार राज, रुक्मण सैनी, नीरज ग्रोवर, अभिलाषा सैनी, दीपा, रानू, रजनीश गोयल, अभिषेक सैनी, अंकुर कुमार, निशा, पारुल, सुरेखा, श्रुति, रजनी, अरविंद सैनी, सरित सैनी, विकास सैनी, वासुदेव, भोपाल सैनी, सुभाष कुमार, सुशील, लाखन सिंह आदि सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
