Flash News

हाजी खतीब अहमद दोबारा बने उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष किया कार्यभार ग्रहण

इस ख़बर को सुने

आरिफ हिंदुस्तानी

उत्तराखंड पिरान कलियर : उत्तराखंड हज कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद (और वर्क बोर्ड अध्यक्ष शादाब  शम्स के  करीबी)   ने आज दोपहर 2 बजे दरगाह साबिर पाक में पहुंचकर चादर चढ़ाई और सभी के साथ मुल्क में शांति अमन की दुआ मांगी उसके बाद हज कमेटी कार्यालय, कलियर पहुंचकर विधिवत रूप से अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण समारोह सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं मंत्री शादाब शम्स भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नव नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए और व्यवस्थाओं में पारदर्शिता तथा सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 

कार्यक्रम के दौरान कमेटी के पदाधिकारियों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और समर्थकों ने हाजी खतीब अहमद का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश के हज यात्रियों की सहूलियत, मार्गदर्शन और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर  इस अवसर पर अजहर प्रधान, राशिद अली, सभासद अमजद मलिक, तौफीक, हसीन मलिक प्रधान, तजमीन, ताजिम, नसीम मलिक, आरिफ, अकरम साबरी (पूर्व हज कमेटी सदस्य), सूफी निसार, , आसिक, खालिद साबरी, साकिर साबरी, नाजिम अली, गुलजार चौधरी, बहरोज आलम प्रधान,  समीर मलिक सहित हज कमेटी स्टाफ से इजहार, शाहिद, अब्दुल कादिर और रफत अली आदि बड़ी संख्या में सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता और पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष  डॉ शहजाद अली भी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *