Flash News

लाल ढंग मेडिकल एसोसिएशन ने किया एक मीटिंग का आयोजन, नशे की रोक पर चर्चा हुई, मुख्य अतिथि अनीता भारती

इस ख़बर को सुने

आरिफ हिंदुस्तानी                                            उत्तराखंड हरिद्वार श्यामपुर। लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग स्थित एक होटल में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से दवाओं के सुरक्षित रखरखाव सरकारी नियमों के पालन और समाज को नशा मुक्त बनाने के संकल्प पर चर्चा की गई। नियमों का पालन और पारदर्शिता अनिवार्य ​बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचीं ड्रग इंस्पेक्टर  अनीता भारती ने बताया की मेडिकल संचालकों को नारकोटिक नशीली पर्धाथ से संबंधित दवाओं के सुरक्षित भंडारण और उनके स्टॉक रजिस्टर को नियमित रूप से अपडेट रखने के सख्त निर्देश दिए। अभिलेखों के संधारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्यामपुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज रावत ने संचालकों से नशा मुक्ति अभियान में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर संचालक युवाओं को नशे की लत से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

​लालढांग मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी सदस्यों से अपील की कि वे चिकित्सा क्षेत्र की गरिमा बनाए रखें और नशे के दुरुपयोग के खिलाफ सक्रिय रूप से कार्य करें।
​इस अवसर पर क्षेत्र के कई मेडिकल संचालक उपस्थित रहे डॉ. बी.के. विश्वास, गौतम सिंह,​अमरनाथ, सत्यम सैनी, गगन कर्णवाल, मनीष, श्रीकांत, गौरव, अरमान अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *