नारकोटिक्स को कंट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान- सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती

इस ख़बर को सुने

ड्रग कंट्रोल विभाग का निरीक्षण, नार्कोटिक्स दवाओं के लाइसेंस और स्टॉक की हुई जांच

                    आरिफ हिंदुस्तानी                                                   सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती             उत्तराखंड हरिद्वार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा दिशा निर्देशों पर आप परेशान नई किरण के तहत  जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, ड्रग कंट्रोल विभाग और एएनटीएफ टिम ने सिडकुल क्षेत्र स्थित जेपी कंपनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान, स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि यह कार्रवाई जिले में उन सभी कंपनियों के निरीक्षण अभियान का हिस्सा है जो नार्कोटिक्स श्रेणी की दवाइयां बनाती हैं। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कंपनी के लाइसेंस की जांच करना और दवाइयों के आदान–प्रदान (स्टॉक और वितरण) से संबंधित व्यवस्थाओं की गहनता से पड़ताल करना है। जो निरीक्षण के दौरान सब सही पाया गया। इंस्पेक्टर भारती ने यह भी स्पष्ट किया कि नार्कोटिक्स दवाइयां बनाने वाली कम्पनियां जो पार्टियों को माल सप्लाई कर रही हैं। उसकी पूर्ण रूप से बिलिंग होनी चाहिए। जो लाइसेंस पार्टियों की ओर से दिखाए जाते हैं। उसकी भी जांच करनी आवश्यक है। इस निरीक्षण के दौरान यदि कोई कंपनी नियमों का उल्लंघन करती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस टीम में ड्रग्स इंस्पेक्टर मेघा, हरीश, विजय सिंह, सुनील सिंह, राजवर्धन, सतेंद्र चौधरी, मीनाक्षी आदि शामिल रहे। यह अभियान नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और दवाओं के वैध व्यापार को सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *