ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में ऑल इंडिया के मेडिकल स्वामी 20 may को हड़ताल पर रहे

इस ख़बर को सुने

आरिफ हिंदुस्तानी पीरान कलियर                                                                                                     कलियर। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) के आह्वान पर देशभर में ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में 20 मई, बुधवार को प्रस्तावित “ऑल इंडिया केमिस्ट्स बंद” को लेकर पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन ने प्रेसवार्ता आयोजित कर अपना समर्थन घोषित किया था इसी क्रम में 20 मई बुधवार को पूरे देश में हड़ताल का असर देखने को मिला पीरान कलियर में भी 100% मेडिकल स्वामियों ने बन्द का समर्थन करते हुए अपने संस्थानों को बंद रखा और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की मेडिकल स्टोर बंद होने से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा मेडिकल स्वामियों ने नारे लगाते हुए ऑनलाइन दवाइयां  की बिक्री का पूर्ण जोर विरोध किया, उत्तराखंड पीरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष शहजाद अली  ने कहा

कि हमारा देश लोकतांत्रिक देश है और अपनी बात को रखना हमारा अधिकार है सरकार छोटे व्यापारियों को अनदेखा कर रही है जिससे मेडिकल स्वामियों में काफी नाराजगी है अगर सरकार ने मांगे नहीं मांगी और अनदेखा किया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन का फैसला लेना पड़ेगा इस दौरान मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष शहजाद अली और सभी पदाधिकारी और मेडिकल स्वामी हड़ताल का समर्थन करते हुए नजर आए  इस मौके पर मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष शहजाद अली महामंत्री यूनुस, कोषाध्यक्ष फैसल खान, संगठन मंत्री रिजवान, आरिफ हिंदुस्तानी, समीर, आसिफ, वेदपाल, Dr पप्पू, कुर्बान अली, फरीद अली मोहम्मद आरिफ और काफी संख्या में फार्मासिस्ट मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *