पीरपूरा इंतजार प्रधान ने महिलाओं को दी करवा चौथ की सौगात, कौमी एकता की पेश की मिसाल

इस ख़बर को सुने

आरिफ हिंदुस्तानी
उत्तराखंड रुड़की पीरपुरा। करवा चौथ के पावन अवसर पर ग्राम पीरपुरा में सुराज सेवा दल के प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान और उनके भाई मुजफ्फर प्रधान ने

महिलाओं को उपहार भेंट कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। दोनों भाइयों की इस पहल ने गांव में आपसी प्रेम, सद्भाव और कौमी एकता का संदेश दिया।

हर साल की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी इंतजार प्रधान और मुजफ्फर प्रधान की ओर से गांव की महिलाओं को उनकी पसंद की चूड़ियां तथा कप-प्लेट के सेट उपहार स्वरूप दिए गए। इस अवसर पर उनके आवास पर सुबह से ही महिलाओं और बच्चों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। उपहार पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। इस मौके पर इंतजार प्रधान ने कहा कि गांव की महिलाएं और बच्चे उनके अपने परिवार का हिस्सा हैं। उनका उद्देश्य हर त्योहार पर लोगों के साथ खुशियां बांटना और समाज में आपसी भाईचारे तथा सौहार्द को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों का सम्मान करना और मिल-जुलकर त्योहार मनाना ही सामाजिक एकता की असली पहचान है।
ग्रामीणों ने इंतजार प्रधान और मुजफ्फर प्रधान के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, विश्वास और एकता को बढ़ावा देते हैं। करवा चौथ के अवसर पर की गई यह पहल गांव में आपसी सद्भाव और भाईचारे का सकारात्मक संदेश दे गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *