आरिफ हिंदुस्तानी
। उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त सह प्रभारी महंत शुभम गिरी के पिरान कलियर पहुंचने पर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम के बाद महंत शुभम गिरी ने दरगाह साबिर पाक पहुंचकर चादर और फूल पेश किए तथा मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।
इस अवसर पर महंत शुभम गिरी ने कहा कि दरगाह साबिर पाक उत्तराखंड का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करता है। यहां सभी धर्मों के लोग अपनी श्रद्धा और आस्था के साथ पहुंचते हैं और अपनी मन्नतें मांगते हैं।
वहीं, पिरान कलियर पहुंचे समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और पार्टी प्रदेश में मजबूती के साथ अपनी राजनीतिक पहचान बनाएगी। माजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थ स्थलों के विकास को लेकर भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का विकास और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।
इस मौके पर शाहरुख मलिक, मुंतजिर, नईम अब्बासी, साहिल, मास्टर रफीक, हाशिम, फरहान, राजू, शायान, अमान, राजू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रह
पिरान कलियर में महंत शुभम गिरी का जोरदार स्वागत, दरगाह साबिर पाक में की चादरपोशी
