*पिरान कलियर में सपा के नवनियुक्त सह-प्रभारी महंत शुभम गिरि का जोरदार स्वागत, दरगाह साबिर पाक में मांगी अमन-चैन की दुआ*
आरिफ हिंदुस्तानी
पिरान कलियर, 17 अक्टूबर। उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त सह-प्रभारी महंत शुभम गिरि के पिरान कलियर पहुंचने पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद महंत शुभम गिरि ने दरगाह साबिर पाक पहुंचकर चादर व फूल पेश किए और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली तथा भाईचारे के लिए दुआ मांगी।
इस दौरान महंत शुभम गिरि ने कहा कि दरगाह साबिर पाक उत्तराखंड का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। यहां सभी धर्मों के लोग अपनी आस्था के साथ पहुंचते हैं और दुआ व प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल समाज में एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं।
2027 में सपा सरकार बनने का दावा
कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने कहा कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार जरूर बनेगी। उन्होंने पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह जताया।
वहीं, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर उत्तराखंड के तीर्थ स्थलों के विकास के लिए भी कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने धार्मिक स्थलों के विकास और क्षेत्र की तरक्की को लेकर अपनी बात रखी।
कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
इस अवसर पर शाहरुख मलिक, मुन्तजिर, नईम अब्बासी, साहिल, मास्टर रफीक, हाशिम, फरहान, राजू, शायान, अमान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।
