आरिफ हिंदुस्तानी पिरान कलियर
बुधवार दिनांक 13/5/26 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के छोटे भाई प्रतिक यादव जी के अचानक हुए निधन ने आज हम सब को हिला कर रख दिया ऊपर वाले की यही मर्जी थी इस मौके पर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली ने दरगाह साबिर पाक में फूल और चादर चढ़ाकर स्वर्गीय श्री प्रतिक यादव जी को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दुआएं मांगी और हम दूआ करते हैं कि उपर वाला परिवार के सभी लोगों को दुःख सहने की शक्ति दे
आपको बताते चलें कि
समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया है। वह 38 वर्ष के थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेजा गया था मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
