उत्तराखंड के पिरान कलियर PHC, नगर पंचायत ऑफिस, पीएचसी इमलीखेड़ा,मदरसों और धनोरी के पीजी कॉलेज में 80 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

इस ख़बर को सुने

आरिफ हिंदुस्तानी पीरान कलियर

                          उत्तराखंड के हरिद्वार और पिरान कलियर  में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पीरान कलियर ,15 अगस्त 2026

जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण से पूर्व देशभक्ति गीत वंदेमातरम का गायन किया गया।                          पीरान कलियर क्षेत्र के बेड़पुर गांव में जामिया शम्सुल उलूम चिराग अली शाह मैं भी स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया                                         वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने भी स्वतंत्रता दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया                                                          नगर पंचायत पीरान कलियर ऑफिस पर भी स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया                                                                                                                                    उत्तराखंड के इमली खेड़ा स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी 80 व स्वतंत्रता दिवस प्रभारी  चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अकरम और स्टाफ ने धूमधाम के साथ राष्ट्रगान को गाकर देश को समर्पित किया गया
      पीरान कलियर पंचायत अधिशासी अधिकारी EO कुलदीप सिंह चौहान ने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभ कामनायें एवं बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों,वीर शहीदों ने देश के आजादी के लिए अपने प्राणों को निछावर कर आजादी दिलाई है ,जिस कारण आज हम अपना 80 वां स्वतंत्र दिवस मना रहे है।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहिदों के सपनों को साकार करने के लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करना चाहिये।

 

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक पहुंचना है ताकि उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन मानस अपने कार्यों एवं समस्याओं को लेकर कार्यालय में आने पर उसकी जो भी समस्या एवं कार्य है उसे संबंधित अधिकारी एवं संबंधित पटल सहायक बिना किसी भेदभाव एवं स्वार्थ के कार्यों का तत्परता से निराकरण किया जाए ताकि किसी भी व्यक्ति को अपने कार्यों के लेकर दोबारा कार्यालयों में न आने पड़े।

मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह चौहान ने स्कूल के बच्चों  को पुष्प माला एवं फूल डालकर उनको सम्मानित किया
इस मौके पर मुख्य अतिथि कुलदीप चौहान और वार्ड नंबर 5 के सभासद राशिद अली सभासद वार्ड नंबर 6 के गुलफाम सभासद और सभासद जावेद अली एवं गुलाम साबिर मौलाना दानिश। क़ासमी और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे

 

धनौरी पी.जी. कॉलेज में NSS इकाई द्वारा तिरंगा यात्रा एवं विविध कार्यक्रम आयोजित

धनौरी, हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी की NSS इकाई द्वारा विभिन्न देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई, तिरंगे के साथ सेल्फी ली गई तथा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग एवं बलिदान के बारे में व्याख्यान एवं भाषण के माध्यम से जानकारी दी गई तथा उन्हें राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया गया। विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के सचिव श्री आदेश कुमार सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखते हुए युवाओं को राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। वहीं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सचिव श्री आदेश कुमार सैनी, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार, समस्त आचार्यगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS इकाई के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *