- आरिफ हिंदुस्तानी पीरान कलियर

बिना चुनाव बनी नई टीम, पत्रकारों ने दोबारा जताया भरोसा; जावेद साबरी फिर अध्यक्ष, जावेद अंसारी महामंत्री बने
पिरान कलियर। “जहां संगठन में विश्वास, पारदर्शिता और भाईचारा कायम रहता है, वहां चुनाव की नहीं बल्कि सर्वसम्मति की परंपरा जन्म लेती है।” कुछ ऐसा ही नज़ारा कलियर प्रेस क्लब रजि. की महत्वपूर्ण बैठक में देखने को मिला, जहां पत्रकारों ने आपसी एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का परिचय देते हुए बिना किसी चुनावी प्रक्रिया के सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने वर्तमान नेतृत्व के कार्यकाल पर विश्वास जताते हुए एक बार फिर उसी टीम को संगठन की कमान सौंप दी।
बैठक में सर्वसम्मति से जावेद साबरी को अध्यक्ष, सर्वर सिद्दीकी को उपाध्यक्ष, जावेद अंसारी को महामंत्री, असलम खान को सचिव तथा नोशाद अली को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित पत्रकारों ने फूल-मालाएं पहनाकर सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष जावेद साबरी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कलियर प्रेस क्लब हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के लिए समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की गरिमा, अधिकारों की रक्षा तथा संगठन की मजबूती उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उपाध्यक्ष सर्वर सिद्दीकी ने कहा कि क्लब का प्रत्येक सदस्य एक परिवार का हिस्सा है। आपसी सहयोग, विश्वास और भाईचारे के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा तथा प्रत्येक पत्रकार के सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
महामंत्री जावेद अंसारी ने कहा कि सर्वसम्मति से हुआ यह गठन केवल पदाधिकारियों का चयन नहीं, बल्कि पत्रकारों के बीच मजबूत विश्वास और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्लब पत्रकार हितों की रक्षा, युवा पत्रकारों को प्रोत्साहित करने और निष्पक्ष पत्रकारिता को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
सचिव असलम खान ने कहा कि संगठन में पारदर्शिता, अनुशासन और सक्रियता बनाए रखते हुए सभी सदस्यों को साथ लेकर क्लब को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा, ताकि पत्रकारों की समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जा सके।
कोषाध्यक्ष नोशाद अली ने कहा कि क्लब के संसाधनों का पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ उपयोग किया जाएगा तथा संगठन के विकास और पत्रकार कल्याण से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी।
बैठक में डॉ. मोहम्मद उस्मान, फरमान मलिक, आरिफ हिन्दुस्तानी, दिलदार अब्बासी, शाहनवाज़ शाह, मुस्लिम साबरी, अर्सलान अली, शान साबरी सहित अन्य सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
बैठक का समापन संगठन की एकजुटता, निष्पक्ष पत्रकारिता और समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी पत्रकारों की आवाज़ को और अधिक प्रभावशाली ढंग से बुलंद करेगी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेगी।
बैठक की सबसे अहम विशेषता यह रही कि इस बार कलियर प्रेस क्लब रजि. ने सर्वसम्मति से पत्रकार प्रवेज़ आलम को क्लब का संरक्षक मनोनीत किया। सदस्यों ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव, मार्गदर्शन और का लाभ क्लब को मिलेगा। उपस्थित सभी पत्रकारों ने उनके नाम का समर्थन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके संरक्षण में संगठन और अधिक मजबूत होगा व पत्रकारों के हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को नई दिशा मिलेगी।
