नेशनल स्तर पर ड्रग आयुक्त ताजवर सिंह उर्फ जग्गी को किया गया सम्मानित, सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती और सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार भी हुए सम्मानित

इस ख़बर को सुने

आरिफ हिंदुस्तानी                                                                                                          देहरादून। उत्तराखंड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक नेतृत्व और प्रभावी नियामकीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘बेस्ट ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया’ सम्मान प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि को उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और विभाग में खुशी का माहौल है।

ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बीते वर्षों में बीते वर्षों में 2006 में हरिद्वार में रहकर अपनी एक ख़ास छवि छोड़ी हरिद्वार में किए गए सुधार और सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने आगे पंख लगाए  खाद्य सुरक्षा और औषधि गुणवत्ता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज करने, खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच, संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने लेने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को प्राथमिकता दी है।

औषधि नियंत्रण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भी विभाग ने व्यापक स्तर पर काम किया है। नकली और अवैध दवाओं की बिक्री रोकने, मेडिकल स्टोरों एवं दवा निर्माण इकाइयों के नियमित निरीक्षण, लाइसेंस संबंधी नियमों के अनुपालन और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी अभियान चलाए गए हैं।

ताजबर सिंह  जग्गी  अपने शांत स्वभाव  की कार्यशैली को पारदर्शी, अनुशासित और परिणामोन्मुख माना जाता है। उन्होंने विभाग में प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया, ताकि नागरिकों को सुरक्षित खाद्य सामग्री और मानक गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध हो सकें।

           राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान न केवल ताजबर सिंह जग्गी बल्कि  sr ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती  सीनियर ड्रग  इंस्पेक्टर नीरज सिंह को भी सम्मानित किया गया और यह उत्तराखंड  की  उपलब्धि है, बल्कि उत्तराखंड खाद्य संरक्षा एवं औषधि व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उत्तराखंड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्यकुशलता और जनस्वास्थ्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का भी प्रमाण माना जा रहा है। सम्मान की घोषणा के बाद विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *