हज 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी इच्छुक व्यक्ति 20 जुलाई तक करें आवेदन

इस ख़बर को सुने

                        उत्तराखंड( आरिफ हिंदुस्तानी पिरान कलियर ) हज हाउस की तरफ से एक नोटिस जारी हुआ है जिसमें  हज-2027 पर जाने के इच्छुक प्रदेश के सभी आवेदकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। समिति ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष हज आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए इच्छुक लोग 20 जुलाई 2026 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर दें।

उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा 22 जून 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार हज-2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। सभी आवेदकों को हज-2027 की गाइडलाइन का पालन करते हुए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।उन्होंने बताया कि आवेदन हज कमेटी की वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इसलिए आवेदक अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।उत्तराखण्ड राज्य हज समिति अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने भी प्रदेश के सभी इच्छुक हज यात्रियों से निर्धारित तिथि से पहले आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *