आरिफ हिंदुस्तानी
छायाचित्र उत्तराखंड देहरादून 24- 5- 2026 को महिला स्वास्थ्य कर्मी सेवा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज यहां स्थित लोक निर्माण विभाग संघ भवन नियर तहसील के पास संपन्न हुई बैठक में सर्व समिति से प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार महिला स्वास्थ्य कर्मी सेवा संघ द्वारा आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड से अलग होकर के उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन से शामिल हुए बैठक में बैठक में प्रदेश मुख्य संयोजक मिनिषा शर्मा एवं सहसंयोजक मधु जोशी के हस्ताक्षर युक्त पत्र सोपा गया प्रदेश के हजारों महिला स्वास्थ्य कर्मी अब उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड के साथ शामिल रहेंगे इस अवसर पर जनपद देहरादून की कार्यकारिणी का चुनाव उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह रावत प्रदेश संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट एवं अरविंद चौहान प्रदेश अध्यक्ष आयुष फार्मासिस्ट एसोसिएशन श्री राकेश प्रसाद मंगाई जी के देखरेख में संपन्न हुआ जिसमें सर्व समिति से जनपद देहरादून की मुख्य संयोजक रितु कोठारी को चुना गया तथा जिला संयोजक सचिव मालती मैहर को चुना गया एवं जिला कोषाध्यक्ष आरती सेमल एवं संप्रेक्षक पद पर प्रीति पंत को चुना गया जनपद देहरादून के कार्यकारिणी के अलावा जनपद हरिद्वार के लिए मुख्य संयोजक का रेनू करनवाल को चुना गया और उनको ज़िम्मेदारी दी गई कि वह तत्काल जनपद हरिद्वार में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन हरिद्वार का सहयोग लेकर के तत्काल जनपद हरिद्वार की कार्यकारिणी का चुनाव करवाएंगे बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मुख्य संयोजक मिनिषा शर्मा ने कहां की महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों की सभी मांगों के संबंध में तत्काल शासन स्तर पर ज्ञापन देकर के मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष किया जाएगा तथा भविष्य में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से पृथक होकर के अब हजारों कर्मचारी हमारे उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन से संबंध होकर के कार्य करेंगे बैठक को संबोधित करते हुए उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह रावत सभी कर्मचारी जो शामिल हुए उनका स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग के महिला कर्मचारियों की सभी लंबित मांगों के संबंध में मान्य मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन भेजा जाएगा और तत्काल शासन स्तर पर बैठक करने हेतु शासन पर दबाव बनाया जाएगा बैठक को संबोधित करते हुए उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड के प्रदेश संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन इस प्रदेश का एक ऐतिहासिक संगठन है वह सब को साथ लेकर के उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर दबाव बनाएगा उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में गोल्डन कार्ड में आ रही विसंगतियों को यदि सरकार दूर नहीं करती है तो उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड प्रदेश स्तर पर प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगा बैठक को संबोधित करते हुए आयुष संघ फार्मासिस्ट संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है उत्तराखंड के महिला स्वास्थ्य कर्मी आज उसे संगठन से जुड़ रही है जिन्होंने इस राज्य के लिए 94 दिन का ऐतिहासिक हड़ताल की थी उन्होंने यह भी कहा कि उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन किसी भी विभागीय संघ में सीधा हस्तक्षेप नहीं करेगा उनके प्रदेश स्तर के जब मांगे हमारे पास आएंगे तो उसे पर उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन सीधी कार्रवाई करेगा बैठक में राकेश प्रसाद मंगाई ने कहा कि महिला कर्मचारियों की जायज मांगों के लिए शासन स्तर पर दबाव बनाया जाएगा बैठक में विजय कंडारी दीपा बिष्ट प्रीति रेनू करनवाल और उर्वशी चौहान आरती सेमवाल विभा रानी सानू मालती मेहर सीमा भट्ट दीपा बिष्ट सुनीता सजवान बंदना भट्ट हेमा नेगी विनीता के अलावा सैकड़ो कर्मचारियों ने बैठक में भाग लिया पंचम सिंह बिष्ट प्रदेश संरक्षक उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन उत्तराखंड भी मौजूद रहे
महिला स्वास्थ्य कर्मी सेवा संघ द्वारा आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड से अलग होकर के उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन से शामिल हुए
